हापुड़

प्रदेश संगठन महासचिव संजय दीक्षित ने की कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की तारीफ, किया उत्साहवर्धन

लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश
एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
जनपद हापुड़

हापुड़। 14 दिसंबर 2025 दिन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में पहुंचे हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिल्ली के राजघाट से लेकर रामलीला मैदान तक करीब 4 किलोमीटर लंबा अपने सैकड़ो कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव संजय दीक्षित ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा निकाले गए 4 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च और सैकड़ो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के जन सैलाब को देखकर उनकी प्रशंसा की साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया है कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक ऐतिहासिक महारैली देखने को मिली है जहां लोग अपने नेता व जननायक आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को देखने और उनके ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए पहुंचे हैं। भारत के कोने-कोने से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस महारैली में पहुंचकर इस तानाशाह भाजपा सरकार व चुनाव आयोग को यह दिखा दिया है कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी सत्ता की आड़ में चुनाव जीतने के लिए जनता के कीमती वोटो की चोरी कर रही है, जिसका जवाब देश के कोने कोने से पहुंचे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इस महारैली में पहुंचकर भाजपा सरकार को बताने का दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, अनुशासन समिति के जिला चेयरमैन अरविंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन खान, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, भरत लाल शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button