ग़ाज़ियाबाद
लाईव न्यूज, उत्तर प्रदेशएडिटर इन चीफ़ : राजकुमार शर्मा

हापुड़ थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता का सराहनीय कदम
आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को थाना हापुड़ देहात, हापुड़ में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली बच्चों (बालक व बालिकाओं) एवं पुलिसकर्मियों को आमंत्रित कर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ कार्यक्रम के शुभारंभ का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।
थाना प्रभारी का यह प्रयास समाज में नारी जागरूकता, सुरक्षा व स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



