हापुड़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 13 दरोगाओं के किए तबादले

हापुड़। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक Kunwar Gyananjay Singh ने 13 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार थाना हापुड़ देहात की अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी रमेश चंद गौतम को जदीद चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राहुल अत्री को अयोध्यापुरी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को ब्रजनाथपुर चौकी भेजा गया है, जबकि मीडिया सेल प्रभारी आशु भारद्वाज को साइलो द्वितीय चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को थाना धौलाना का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। हापुड़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शशांक सिंह को कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक गिरीज सिंह, भाव प्रकाश सिंह, अंकुर कुमार, विनीत दीक्षित, यतेंद्र पाल सिंह और मनोहर लाल को थाना सिंभावली में नई तैनाती दी गई है।
वहीं उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी को जनसूचना सेल का प्रभारी तथा उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार को सम्मन सेल में तैनात किया गया है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह तबादले पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों पर सक्रियता और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।



