हरदोई के बिजगवाॅं में लोगों ने जीएसटी पर धन्यवाद दिया

पारुल मौर्य मीडिया प्रभारी हरदोई
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुनी गई
हरदोई जिले के पिहानी विकासखंड के बिजगवाॅं गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। उन्होंने ‘मन की बात’ के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। लोगों ने जीएसटी से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।आज, 28 सितंबर 2025 को, बूथ नंबर 348 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष आयोजन किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, मंडल महामंत्री अखिलेश तिवारी और आशुतोष सिंह शामिल थे।शक्ति केंद्र प्रभारी प्रेम तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक गोलू अवस्थी, शक्ति केंद्र प्रभारी सत्यनारायण गुप्ता, मोतीलाल प्रजापति और सुमित प्रजापति सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में विकास तिवारी सज्जन, जो जिला प्रतिनिधि और भाजपा मंडल मझिला के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं, भी मौजूद थे।

