जनपद हापुड़ से बड़ी खबर :ब्राह्मण परिवार न्याय की गुहार में बेबस

एडिटर इन चीफ़ – राजकुमार शर्मा
लाइव न्यूज़, उत्तर प्रदेश
जनपद हापुड़ के देवलोक कॉलोनी, शांति निकेतन स्कूल के पास रहने वाला एक ब्राह्मण परिवार बीते लंबे समय से मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि अब यह परिवार आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया है।
परिवार का कहना है कि उनके घर के ठीक सामने रहने वाला एक परिवार उनके जीने और सामान्य जीवन बिताने में सबसे बड़ी बाधा बन चुका है। आए दिन झगड़े, धमकियाँ और डराने-धमकाने की घटनाएँ होने से पूरा परिवार तनाव और भय के माहौल में जीने को विवश है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस स्थिति ने उनका मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घर की महिलाओं को भी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, परिवार का यह भी कहना है कि जब वे अपने हक और सुरक्षा की बात करते हैं तो सामने वाला पक्ष उन्हें समाज में बदनाम करने और उनके अस्तित्व को खत्म करने की धमकी देता है।
परिवार ने अपने समाज और प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की है कि उनकी समस्या पर संज्ञान लिया जाए और उन्हें इस यातना से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाई जाए।
👉 “हम अब और नहीं सह सकते। हमें इंसाफ चाहिए और सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार चाहिए।”
📌 परिवार की ओर से अपील
- नाम : पुष्पा शर्मा (पत्नी सतीश कुमार शर्मा)
- पता : देवलोक कॉलोनी, शांति निकेतन स्कूल के पास, जनपद हापुड़
- 📞 संपर्क : 7895785979



