आध्यात्मग़ाज़ियाबादयात्रासामाजिक

श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से खोड़ा में निकली सद्भावना पदयात्रा, संतों के सत्संग से दिया प्रेम, भाईचारे का संदेश

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा

गाजियाबाद,(लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश) सुविख्यात एवं आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की पावन प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा खोड़ा कॉलोनी द्वारा रविवार को सद्भावना पदयात्रा एवं सत्संग कार्यक्रम (प्रभात फेरी 2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भावना, राष्ट्रीय एकता एवं मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर परम पूज्य महात्मा श्री रामतीर्थानंद जी, महात्मा श्री हरि ध्यानानन्द जी एवं महात्मा श्री विनायकानंद जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

सद्भावना पदयात्रा का शुभारंभ  आदर्श नगर स्थित लाॅर्ड शिवा पब्लिक स्कूल शाखा खोड़ा कॉलोनी कार्यालय से हुआ।

पदयात्रा शनि बाजार एवं मंगल बाजार सहित निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः आदर्श नगर स्थित लाई शिवा पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एकता, प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने अपने सत्संग प्रवचनों के माध्यम से मानवता, आपसी भाईचारे, सेवा, सदाचार एवं आध्यात्मिक जागरूकता का महत्व बताया। उन्होंने समाज में जाति, धर्म एवं अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

पदयात्रा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का आयोजन खोड़ा कॉलोनी के समस्त प्रेमी सज्जनों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से किया गया।।

आयोजन समिति में भीम सिंह, मनोज, ललित, रमाशंकर, रामनिवास, रामबिलास, हरि सिंह , चोखेलाल, मोनू गुप्ता, यशोदा देवी, लीला देवी, सावित्री देवी, मीरा देवी का विशेष योगदान रहा।।

यूथ टीम से गौरव वर्मा, अंकित माथुर, आयुष, वैभव, तरुण जी की कार्य्रकम आयोजन में सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं सहयोगकर्ताओं का कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button