JMS हापुड़ में उत्साह के साथ मनाया गया अभियंता दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

“इंजीनियरिंग केवल चीजों को बनाने का कार्य नहीं है, बल्कि ऐसे समाधान तैयार करना है जो जीवन को बेहतर बनाएं”
हापुड़, 15 सितंबर 2026। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में अभियंता दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान भारतीय अभियंता एवं भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। समारोह का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, तकनीकी विकास और नवाचार में अभियंताओं के योगदान को सम्मानित करना तथा विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मां सरस्वती का पूजन कर ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री नवनीत अग्रवाल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-I, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321C-1 तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुशील कुमार मित्तल, लायंस क्लब उपस्थित रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम, डायरेक्टर जनरल, जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इंजीनियर जितेंद्र कुमार, प्रोग्राम हेड–इंजीनियरिंग, सुश्री शीबा खालिद, डीन–इंजीनियरिंग तथा श्री सुहैल खान, प्रोग्राम हेड–पॉलिटेक्निक की उपस्थिति रही। इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक विभाग के शिक्षकगणों ने भी समारोह में सक्रिय सहभागिता की।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा से समारोह को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल एवं सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने डीन इंजीनियरिंग और सभी विभागाध्यक्षों को अभियंता दिवस के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नवाचार और रचनात्मकता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
अभियंता दिवस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता, रचनात्मकता और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, उन्हें अपने इंजीनियरिंग करियर में समर्पण, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से सभी अभियंताओं एवं भावी अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।



