
गहलोत इंटरनेशनल स्कूल, धूम मानिकपुर (दादरी) में आयोजित जूनियर स्टेट कुराष् चैंपियनशिप 2025–26 इंडियन कुराष् संगठन के जनरल सेक्रेटरी श्री विक्रांत कुमार की देखरेख में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
जेएमएस स्पोर्ट्स अकैडमी के कुराष् कोच प्रिंस यादव ने बताया कि अकैडमी के उभरते हुए खिलाड़ी प्रिंस पाल ने गोल्ड, आर्यन सक्सेना,आदित्य सैनी और मानु शर्मा ने शानदार कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और सभी का मन मोह लिया।

इन चारों खिलाड़ियों ने न सिर्फ राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि आगामी
नेशनल जूनियर कुराष् चैंपियनशिप 2025–26
(दिनांक 8–10 जनवरी 2026, स्थान—पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना बिहार)
में भाग लेने हेतु अपना चयन भी सुनिश्चित किया, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन पर जेएमएस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक, एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपांशु गर्ग ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन की कामना की, ताकि वे विद्यालय, जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहें।



