राष्ट्रीय

MLC चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, धौलाना में की बैठक, स्नातकों की वोट बनवाने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया आह्वान.

धौलाना। धौलाना के ग्राम नारायणपुर बाँसका में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। जहां स्नातक चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने लोगों के बीच में जाकर चर्चा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ग्राम नारायणपुर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि MLC स्नातक के चुनाव आने वाले हैं। वे लोग जिन्होंने स्नातक उत्तीर्ण कर तो ली हैं लेकिन अपनी वोट नहीं बनवाई हैं। वे सभी लोग अपनी अपनी वोट बनवाए। उन्होंने कहा कि MLC स्नातक के फॉर्म आ चुके हैं। जिन मतदाताओं की अभी तक MLC चुनाव में पड़ने वाली वोट नहीं बनी हैं। वे लोग जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 2 फोटो, 1 आधार कार्ड की फोटोकॉपी और स्नातक परीक्षा की मार्कशीट या डिग्री की कॉपी (दोनों में से कोई भी एक) हापुड़ में जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर जमा करनी होगी। राकेश त्यागी ने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में MLC स्नातक और शिक्षक चुनाव के प्रति बेहद गंभीर हैं और पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को अधिक से अधिक स्नातक की वोट बनवाने के लिए निर्देश दिए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दावा किया हैं कि मेरठ – सहारनपुर विधानपरिषद सदस्य पद पर स्नातक सीट के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार कोई भी हो, जीत पार्टी के प्रत्याशी की ही होगी। इस दौरान नारायणपुर बाँसका मंडल के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा को उनका मनोनयन पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, जिला महासचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव और धौलाना प्रभारी इकबाल प्रधान, जिला महासचिव और गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पवन कौशिक, जिला सचिव अनूप कर्दम, शिवम् कुमार, जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, कपिल राणा, गौरव कौशिक, मनीष कुमार, उल्काश राणा, लोकेश शर्मा, आसिफ चौधरी, शेर मोहम्मद, कलवा, नईम, हाजी सिराजुद्दीन, इस्लाम, कृष्ण पाल, हसमुद्दीन, सुंदर, संदीप नसरुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button