हापुड़

शिक्षक /शिक्षा मित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश (टेट/सी टेट पास )जनपद हापुड़ की तरफ से शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने पर धन्यवाद प्रेषित के सम्बन्ध में –

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

विधान सभा मे माननीय मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) ने शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10000 से बढ़ाकर ₹18000 कर दिया है जिसके लिए शिक्षक /शिक्षा मित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश जनपद कार्यकारिणी हापुड़ के सभी शिक्षामित्र माननीय मुख्यमंत्री जी, बेसिक शिक्षामंत्री जी ,माननीय विधायक हरेंद्र तेवतिया जी गढ़मुक्तेश्वर ,माननीय विधायक विजयपाल आढ़ती जी हापुड़ ,माननीय विधायक धर्मेश तोमर जी धौलाना ,विकास प्रधान जी प्रदेश उपाध्यक्ष RLD का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। इस बढ़ती महगाई मे शिक्षामित्रों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। पिछले 9 साल से एक भी रूपये की बढ़ोतरी न होने से आर्थिक रूप से कमजोर हो गए शिक्षामित्र की मानदेय वृद्धि से आर्थिक समस्या मे सुधार संभव है।जिला अध्यक्ष रोहताश कुमार ने कहा हमे विश्वास है कि जिस तरह सभी शिक्षामित्रों के मानदेय मे वृद्धि करके माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ा दिल दिखाया है उसी तरह प्रदेश के 50 हजार टेट सीटेट पास शिक्षामित्रों का अन्य राज्यों की भांति नियमितीकरण करेंगे । शिवकुमार शर्मा ,शशि , इन्द्र भूषण शर्मा ,विनय हूण ,रखी ,सन्नो देवी ,गीता ,सुचित्रा ,तनवीर अहमद खान,गुरवंत सिंह ,वेदप्रकाश ,ओमप्रकाश ,विपिन त्यागी ,पिंटू प्रजापति ,योगेश ,लक्ष्मी शर्मा सहित जनपद के समस्त शिक्षा मित्रों ने मानदेय वृद्धि का कोटी कोटी धन्यवाद प्रस्तुत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button