पिलखुआ में कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन, की दीर्घायु होने की कामना.

मेरठ में दलित समाज की महिला की निर्मम हत्या को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, अंबेडकर प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर मौन, रखा ।ओर श्रद्धांजलि.दी
एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
पिलखुआ।12 जनवरी 2026 दिन सोमवार को पिलखुआ में नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी कमेटी के पदाधिकारियों सहित नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचे और अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन तस्वीर के साथ केक काटकर मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के दीर्घायु होने की कामना की है। अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाने के पश्चात कांग्रेस जनों ने एक कैंडल मार्च भी निकाला। जो पिलखुआ नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से शुरू होकर चंडी रोड होते हुए अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है।
कि मेरठ में दलित समाज की एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई और जब पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस जन मेरठ पहुंचे तो उन्हें पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया। इस घटना से रोष होकर आज कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में हर जनपद में कैंडल मार्च निकाल रही हैं।

पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा है।
कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में दलित समाज के लोग सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में कोई जनपद ऐसा नहीं है जहां दलित समाज की बहन बेटियों के साथ घटनाएं न हो रही हो। रजनीश त्यागी ने कहा कि अभी हाल ही में मेरठ में दलित समाज की एक महिला की जिस तरह से निर्मम हत्या कर दी गई। उस घटना ने पूरे उत्तर प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
जिला कांग्रेस महासचिव लाल बहादुर ने कहा कि जब तक दलित समाज की महिला की हत्या करने वाले खौफनाक अपराधी नहीं पकड़े जाते तब तक कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा और अपनी आवाज को इसी तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ उठाता रहेगा।

इस दौरान बालकृष्ण शर्मा, देवकीनंदन जाटव, मूलचंद सक्सेना, वीरेंद्र त्रिवेदी, मदन सिंह चौहान, ओंकार त्यागी, विवेक शर्मा, सुनील जाटव, मुंशी हबीब, जयपाल सिंह, आबिद सैफी, योगेश शर्मा, रोहित शर्मा, इमरान खान, आमिर मलिक, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, नफीस खान, इकबाल प्रधान, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, रजत त्यागी, भरतलाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे.!




