हापुड़

जे.एम.एस.ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम “एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ़ इंडिया” के त्रिवार्षिक चुनाव में चेयरमैन पद पर भारी मतों से विजयी हुए

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

हापुड़। शिक्षा जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ वाराणसी में आयोजित 68 वा एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज़ ऑफ़ इंडिया (Association for English Studies of india) का त्रिवार्षिक चुनाव महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चुनाव अधिकारी/लोकल सेक्रेटरी प्रोफेसर निशा सिंह की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें जे.एम.एस.ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर (डॉ०)सुभाष गौतम को प्राप्त मतों की गणना के आधार पर चेयरमैन पद पर चुना गया।

प्रोफेसर गौतम प्रख्यात उपन्यासकार व एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज़ ऑफ़ इंडिया के महामंत्री पद पर उक्त चुनाव में द्वितीय बार चुने गए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर विकास शर्मा के प्रथम शोधार्थी भी रहे हैं।यह प्रो० विकास शर्मा के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि उनका प्रथम शोधार्थी एसोसिएशन के चेयरमैन पद पर चुना गया है


यह चुनाव अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षाविदों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच माना जाता है देशभर से आए अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसरों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं ने इस चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई। चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। महात्मा गांधी विद्यापीठ के माननीय कुलपति प्रोफेसर आनन्द कुमार त्यागी ने प्रोफेसर सुभाष गौतम को चुनाव में चेयरमैन पद पर जीतने के लिए जीत प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए हार्दिक बधाइयां दी।


अपने संबोधन में प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम ने कहां की वे एसोसिएशन के माध्यम से अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। साथ ही में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच एकेडमिक सहयोग को अधिक उत्तम बनाने के लिए कार्य करेंगें। प्रो० गौतम ने सभी डेलिगेट्स का विद्वान आचार्यो का,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारीगण का आभार प्रकट किया।


इस उपलब्धि पर जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, जे.एम.एस.आई.टी गाजियाबाद, भगवती इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद, जे.एम.एस वर्ल्ड स्कूल के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल जी, संस्थान के वाईस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल ,संस्थान के सचिव डॉ० रोहन सिंघल व प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल, तथा सभी संस्थानों निदेशकगण, प्राचार्यगण, संकायध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रोफेसर डॉक्टर सुभाष गौतम को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया साथ ही प्रो० गौतम का ढोल नगाड़ों से माला पहनाते हुए एवं मिठाई वितरित करते हुए भव्य स्वागत किया तथा एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्थान के प्रबंध तंत्र ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर विकास शर्मा को पुनः एसोसिएशन के महामंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाये भी प्रेषित की।


संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल जी कहा कि प्रोफेसर सुभाष गौतम के कुशल नेतृत्व में एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज़ ऑफ़ इंडिया नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता को एवं शोध को बढ़ावा देते हुए नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेगा ।
संस्थान के उपाध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु सिंघल जी ने कहा कि ऐ.ई.एस.आई के चुने गए सभी पदाधिकारियों की उपलब्धि न केवल जे.एम.एस. ग्रुप बल्कि पूरे शैक्षणिक क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button