हापुड़ जिले के पिलखुआ के फार्म हाउस कान्हा श्याम में साठा चौरासी में गूंजी पूर्वांचल के शेर की दहाड़ और जैसलमेर की महारानी की ललकार

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा की एक खास खबर जनपद हापुड़ के पिलखुवा से
हापुड़ जिले के पिलखुआ के फार्म हाउस कान्हा श्याम मेंसाठा चौरासी में गूंजी पूर्वांचल के शेर की दहाड़ और जैसलमेर की महारानी की ललकार हापुड़ जिले के पिलखुआवासियों को विदित है की ठाकुर अजय चौहान की अगवाई में आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को पिलखवा क्षेत्र स्थित कन्हा श्याम मंडप में सर्व समाज का दीपावली मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम रखा गया था। जिसकी तैयारी पिछले कई दिनों से आयोजक मंडल करता आ रहा था अंततः मेहनत रंग लाई समय अनुसार दीपावली मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे आरंभ होना था अतः सुबह से ही क्षेत्र वासियों का जमावड़ा कार्यक्रम स्थल पर लगने लगा पूरी तैयारी एवं जोर शोर के साथ कार्यक्रम अपने यथा समय पर प्रारंभ हुआ। और सम्मानित मंच देश प्रदेश की चिर परिचित एवं प्रतिष्ठित हस्तियों से शोभायमान हो गया जहां एक तरफ मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर आसीन थे।
वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए जैसलमेर दरबार के महारानी राजेश्वरी राजलक्ष्मी भाटी उपस्थित हुई सर्व समाज को आशीर्वचन देने के लिए महामंडलेश्वर डॉ स्वामी शाश्वतानंद गिरि जी महाराज ने अपने सुवचनों से क्षेत्र वासियो को मंत्र मुक्त किया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सहसंयोजक रविंद्र सिंह चौहान ने किया साठा 84 क्षेत्र की विभिन्न जानी-मानी हस्तियो के सुवचनों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । जिसको क्षेत्र की जनता ने मंत्र मुक्त होकर सुना। मुख्य वक्ता के ग्रुप में जब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे बृजभूषण शरण सिंह ने हुंकार भरी तो क्षेत्रवासी गदगद हो उठे अपने चिर परिचित अंदाज में कुछ गीत और दोहो मुहावरों के साथ जब मान्य बृजभूषण शरण सिंह ने क्षेत्र वासियों को संबोधित किया तो पूरा पंडाल भारत माता की जयकारों के साथ मंत्र मुग्ध हो एक सूत्र में बंध गया मानो क्षेत्र की जनता पूर्वांचल के लाल को सुनने के लिए ही एकत्र हुई हो अपने चिर परिचित अंदाज में श्री बृजभूषण शरण सिंह ने क्षेत्र के नौजवानों को बल बुद्धि और विद्या इन तीनों को जीवन का मूल मंत्र बनाने के लिए आवाहन किया वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही जैसलमेर की महारानी राजलक्ष्मी भाटी ने जब माइक संभाला तो सभा में एकत्र युवाओं के साथ महिला शक्ति भी मंत्र मुक्त हो गए जैसा कि कार्यक्रम के टाइटल से ही विदित है कि यह कार्यक्रम सर्व समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं दीपावली मिलन और सहभोज के लिए आयोजित किया गया था निश्चित ही साठा 84 क्षेत्र में आयोजित सर्व समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए 36 बिरादरियों को एक मंच पर एकजुट करने के लिए आयोजीत इस सभा की धमक देश प्रदेश में गूंजेगी उपरोक्त गण मान्य व्यक्तियों के अलावा सम्मानित मंच में उपस्थित हुए लोगों में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर पिलखवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल दाऊजी अनिल सिंह ऋषिपाल सिंह परमार मीडिया संगठन के प्रदेश महासचिव सुमत सिसोदिया श्री महावीर सिंह विभु बंसल कार्यक्रम संयोजक अजय चौहान अखिलेश सिंह ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया राजेंद्र पहलवान एवं विक्की चौधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




