राष्ट्रीय

ब्राह्मणों की प्याऊ निर्माण में सहयोग की आवश्यकता

लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश
एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

धन्यवाद के पात्र हैं वह ब्राह्मण जिन्होंने ब्राह्मणों की प्याऊ के लिए सहयोग दिया। लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण पाराशर जी गुप्त दान करने वाले जो भी भाई हैं जिन्हें मैं नहीं जानता वह भी धन्यवाद के पात्र हैं

मेरी निजी राय में दान अवश्य करना चाहिए जो लोग गुप्त दान करते हैं वह भी श्रेष्ठ हैं और जो सब के समक्ष करते हैं वह भी श्रेष्ठ हैं क्योंकि दोनों ही अपने समाज को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं मेरी निजी राय में सभी के समक्ष करना चाहिए और नाम से ही करना चाहिए क्योंकि इससे अन्य व्यक्तियों के मन में भी दान करने की इच्छा प्रकट होती है ऐसे में और लोग और ज्यादा भी देने की कोशिश करते हैं
ब्राह्मणों की प्याऊ का बजट कोई छोटा बजट नहीं है अभी तो केवल जलपान और कुछ खानपान की ही व्यवस्था है या प्रसाद आदि ही दिया जा रहा है ताकि समाज के लोगों का स्वागत सम्मान हो सके इसमें भी बहुत खर्चा आएगा जो कि आप सभी के समक्ष रखना चाहिए और रखा जाएगा
प्याऊ को बनवाने में कम से कम लगभग 10 लख रुपए खर्चे में आएगा इससे ऊपर कितना भी पैसा लग सकता है तो इसलिए अब हमें अन्य समाज के लोगों से शिक्षा लेनी चाहिए प्राप्त जानकारी के अनुसार एक समाज ने आनंद विहार में अपनी धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया है जिसमें 10 करोड रुपए खर्चे में आ रहा है और लगभग 5 करोड रुपए दानदाताओं से इकट्ठा भी हो चुके हैं हमारे समाज के लोग भी गरीब नहीं है एक से एक धनाढ्य हैं लेकिन एकता नहीं है आज वक्त की मांग है पूर्वजों द्वारा दान में ली गई यह ब्राह्मणों की प्याऊ बाहें फैलाए अपने समाज के लोगों की तरफ बांह पसारे देख रही है गौतम ऋषि की पत्नी माता अहिल्या को भगवान श्री राम की स्पर्श की चाह रही और भगवान श्री राम की ठोकर लगने से उनका उद्धार हुआ इसी प्रकार आज समाज की प्याऊ को भी हम सभी के स्पर्श की उम्मीद में है हम सभी को अपनी इस ब्राह्मण की प्याऊ को मिलकर बनाना चाहिए और अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए इसलिए समाज के सभी विद्वान जनों से अपील करता हूं कि सभी बढ़-चढ़कर इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें क्योंकि जिस समाज या कुल में व्यक्ति जन्म लेता है उस पर उनका ऋण होता है उसे चुकाने के लिए उसे अपने समाज के लिए अच्छे कार्य करने चाहिए भारतीय ज्योतिष कर्मकांड का प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य इसलिए सम्मान का अधिकार है कि आज फोटो के माध्यम से आप स्वयं निर्णय ले सकते हैं कि भारतीय ज्योतिष कर्मकांड के सदस्यों वह पदाधिकारी के अलावा अन्य कितने ब्राह्मण भाई ब्राह्मणों की प्याऊ पर अपना समय दे रहे हैं मैं स्वयं भी अपने मित्रों के साथ कम समय दे रहा हूं जिसके लिए सभी मित्रों से क्षमा चाहता हूं क्योंकि मेरा टेंट लाइट से संबंधित है शादी विवाह के सीजन में मुझे अन्य जगहों पर भी व्यवस्था करनी होती है क्योंकि यही मेरी आजीविका का साधन है इसी प्रकार अन्य लोगों की भी मजबूरी हो सकती है बाकी सभी ब्राह्मण भाई विद्वान है मेरे कहने का तात्पर्य है भली भांति समझ गए होंगे आपका मित्र बृज भूषण पाराशर मित्रों ईश्वर हम सभी को सद्बुद्धि प्रदान करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button