बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता की मार्मिक अपील: ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश का आरोप

लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश
एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
बेटी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
बेटी का कहना है कि मुझे मेरी
सशुराल मे किया जाता है प्रताड़ित””
सरकार कहती हैं, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
वहीं बेटी सरकार से न्याय माग रही है, मुझे मेरी ससुराल वालों से बचाओ।
न्याय के पाने लिए दर-दर भटक रही है।
पर न्याय नहीं मिल रहा है।
बेटी के पिता ने अपनी बेटी को
न्याय दिलाने के लिए जनता से रो रो कर अपील करी है।
सभी क्षेत्रवासियों से माताओं-बहनों व सभी भाइयों से मेरी प्रार्थना है। मेरी बेटी को बचाने में मेरी मदद करें।
इस समय मेरी बेटी को बहुत ही ज्यादा परेशान किया जा रहा है।
टॉर्चर किया जा रहा है। पिछले 3 साल से हम लगातार प्रयास में है।
बिटिया का घर बसा रहे। लेकिन उसके ससुर बृजमोहन अग्रवाल बल्ले बाबू सुपुत्र सूर्यांश अग्रवाल मोहन डेरी वाले सियाना रोड
बुलंदशहर निवासी कुंज गली मकान नंबर 36 वार्ड नंबर 18 सिविल लाइन थाना नगर कोतवाली बुलंदशहर में शादी की थी लेकिन शादी का कुछ दिन बाद ही परिवार वालों की डिमांड बढ़ती चली गई और मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे मेरी बेटी शेफाली अग्रवाल को कई बार जान से मारने का प्रयास किया गया ।
लेकिन हम और हमारा परिवार उन्हें समझाने में लग रहा उन्होंने हमारे साथ भी बहुत ही ज्यादा दुर्व्यवहार किया आज मेरी बेटी डिप्रेशन में है उन्होंने इतनी मानसिक उत्पीड़न किया है
कि मैं आपको बयान नहीं कर सकता पुलिस प्रशासन उनके दबाव में है।
हम कल शाम से नगर कोतवाली बुलंदशहर एसएसपी बुलंदशहर के चक्कर काट रहे हैं। इस वक्त भी हम एसएसपी बुलंदशहर से मिलकर के आए हैं।
लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
मेरी बेटी को उसकी नंद भी मारती है। सुसर ने तो कई बार पिटाई चुके हैं।
आपसे निवेदन है आप मेरी इस अपील को ज्यादा से ज्यादा फॉरवर्ड करने की कृपा करें आपके फॉरवर्ड करने से मेरी बेटी शेफाली अग्रवाल को न्याय मिलने की उम्मीद है हमारे बिना जानकारी के एक तरफ तलाक का केस भी डाल दिया था हमें जैसे ही मालूम पड़ा हमने बेटी को 16 अक्टूबर में पेश कर दिया तब से ज्यादा अग्रेषित हो रहे हैंआपका फॉरवर्ड मेरी बेटी को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा



