वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे : जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में भव्य आयोजन

स्थानीय जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के तत्वावधान में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 25.09.2025 को माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय मैनेजमेंट डॉ. आयुष सिंघल (मैनेजिंग डायरेक्टर), सचिव डॉ. रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रो. डॉ. सुभाष गौतम, मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट हापुड़ ड्रग इंस्पेक्टर श्री हरमेन्द्र चौधरी, चीफ़ फार्मासिस्ट श्री नीरज सैनी व श्री जी.पी. गौतम, जेएमएस इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ. धीरज कुमार और फार्मेसी कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
महानिदेशक प्रो. डॉ. सुभाष गौतम ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया। इस अवसर पर श्री हरमेन्द्र चौधरी, श्री नीरज सैनी और श्री जी.पी. गौतम ने अपने व्याख्यान में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को विषय “Think Health Think Pharmacist” पर विस्तार से जानकारी दी।
📌 प्रतियोगिताओं के परिणाम
- मॉडल प्रस्तुति : आदित्य भारद्वाज, वंश कश्यप, ऋषभ चौधरी (बी.फार्म प्रथम वर्ष) – प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय।
- सूत्रीकरण विकास रचना : रिया, भूमि गुप्ता (बी.फार्म तृतीय वर्ष) – प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय।
- पोस्टर प्रस्तुति : बुशरा (बी.फार्म प्रथम वर्ष) – प्रथम।
- फार्मा रंगोली : वंशी, अभिनव, फैज़ (बी.फार्म प्रथम वर्ष) – प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर एवं मॉडल की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बी.फार्म और डी.फार्म के छात्र-छात्राएँ, प्राध्यापकगण, प्राचार्य और निदेशक मौजूद रहे।
अंत में, फार्मेसी विभागाध्यक्ष धनञ्जय तोमर ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती चंचल चौरसिया, श्री हुसैन अहमद, श्री शिवा शर्मा, श्रीमती कोमल, श्री फैजान आलम, श्री पंकज तोमर, श्रीमती नीलू शिशोदिया, श्री मो. नदीम, श्री पंकज चौधरी एवं पूरे स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।



