
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी और शार्प शूटर शाहरूख पठान को एक मुठभेड़ में मार गिराया। पठान संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा था और उस पर हत्या, रंगदारी, लूट जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। यह कार्रवाई यूपी में माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान का अहम हिस्सा है।



