जे एम एस स्पोर्ट्स अकेडमी की 4 लड़कियों का सीनियर प्रदेश स्तर के लिए चयन

हापुड़/मेरठ: 24 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित बास्केटबॉल महिला वर्ग के ट्रायल में जे एम एस स्पोर्ट्स अकेडमी, हापुड़ की 6 लड़कियों ने भाग लिया। इनमें से 4 खिलाड़ी सीनियर प्रदेश स्तर की टीम के लिए चयनित हुई हैं। यह प्रतियोगिता प्रयागराज में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित होगी।
अकादमी के प्रबंधक डॉ. आयुष सिंघल ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अकादमी में खिलाड़ियों को सभी खेलों की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, शूटिंग, टेबल टेनिस, शतरंज आदि के मैदान, कोर्ट और प्रशिक्षित कोच शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से खिलाड़ी अपने माता-पिता, स्कूल, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
हेड कोच ने साझा की जानकारी:
हेड कोच दीपांशु गर्ग ने बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल 21 जुलाई को जिला स्तर पर एस एस वी इंटर कॉलेज, हापुड़ में कराया गया था, जहाँ से इनका चयन मेरठ के लिए हुआ।
पिछली उपलब्धि:
इन लड़कियों ने हाल ही में 14 से 16 जुलाई तक मेरठ के हॉपस्टार अकैडमी में आयोजित तीन दिवसीय बास्केटबॉल 3×3 चैंपियनशिप (अंडर-17) में सिल्वर मेडल जीता था। इस टूर्नामेंट में कीर्ति त्यागी को “बेस्ट शूटर” का खिताब भी मिला।
खिलाड़ी:
इस मौके पर टीम की खिलाड़ी तूलिका, सलीमा और दीक्षा भी मौजूद रहीं।



