मेरठ

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

आज जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत क्षेत्र से आए सम्मानित आगंतुकों और फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए।

रेखा नागर ने आश्वासन दिया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं साझा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button