वाराणसी
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सुनी जनता की समस्याएं

वाराणसी।जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, और उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या से अवगत कराया , और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। यह जनता दर्शन कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।



